बाइक के धक्के से बालक व चालक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
बाइक के धक्के से बालक व चालक जख्मी

थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर-फरीदपुर पथ में बैदाचक गांव में रविवार को बाइक के धक्के से एक बालक एवं बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर-फरीदपुर पथ में बैदाचक गांव में रविवार को बाइक के धक्के से एक बालक एवं बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक बैदाचक गांव निवासी सुमित मंडल एवं इसी गांव के प्रेम मंडल का पुत्र शिवम मंडल (10) का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया गया. जख्मी बाइक चालक ने बताया कि वह घर से अमरपुर बाजार सामान खरीदारी के लिए जा रहा था. इसी क्रम में शिवम अचानक सड़क के बीचोंबीच आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना की सूचना मिलने पर रेफरल अस्पताल से एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां डॉ अमित कुमार शर्मा ने दोनों का इलाज किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन