BANKA : आज से 10 मई तक आंधी के साथ बारिश की संभावना
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :06 May 2026 10:38 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, जिले में छह से 10 मई के दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी की संभावना है.
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र बांका के द्वारा मंगलवार को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार जिले में 06 से 10 मई के दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज आंधी की संभावना है. इस दौरान 50–60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. ऐसे मौसम में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना भी है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 70-75 प्रतिशत और दोपहर में 20-25 प्रतिशत तक रह सकती है. पूर्वानुमान से कयास है कि गर्मी से राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










