भटके हुए मासूम को पुलिस ने चाइल्डलाइन टीम को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने गश्ती के दौरान सड़क पर भटके हुए एक बालक को बरामद किया. जानकारी के अनुसार डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी ने बिशनपुर गांव में एक अकेले घूम रहे बालक को संरक्षण में लिया

विज्ञापन

बांका. पुलिस ने गश्ती के दौरान सड़क पर भटके हुए एक बालक को बरामद किया. जानकारी के अनुसार डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी ने बिशनपुर गांव में एक अकेले घूम रहे बालक को संरक्षण में लिया. पुलिस ने मंगलवार की सुबह बालक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल जांच कराया गया. बालक की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है. पुलिस ने चाइल्डलाइन टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही चाइल्डलाइन की टीम मौके पर पहुंची और बालक को संरक्षण में लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की. पूछताछ के दौरान बालक ने नाम दिलखुश कुमार बताया और वह नवादा जिले का रहने वाला है. बालक के अनुसार वह ट्रेन के माध्यम से भटकते हुए बांका पहुंच गया था. फिलहाल चाइल्डलाइन टीम द्वारा बालक के परिजनों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. ताकि उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचाया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन