चार माह में ही टूटने लगीं नपं की सीमेंटेड बेंच, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 10 Apr 2026 7:28 PM

विज्ञापन

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

नगर पंचायत क्षेत्र में आम लोगों की सुविधा के लिए लगायी गयी सीमेंट की सिटिंग बेंच महज चार माह में ही टूटने लगी हैं.

विज्ञापन

बौंसी. नगर पंचायत क्षेत्र में आम लोगों की सुविधा के लिए लगायी गयी सीमेंट की सिटिंग बेंच महज चार माह में ही टूटने लगी हैं. इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत द्वारा करीब 340 सिटिंग बेंच लगाए जाने थे. हालांकि वार्ड संख्या 17, 16 और 9 में अब तक बेंच नहीं लगाए जा सके हैं. वहीं जिन वार्डों में बेंच लगाये गये हैं, वहां कई जगहों पर बेंच में दरार आ गयी है और कुछ पूरी तरह टूट भी चुके हैं. संवेदक के कर्मी जय कुमार ने बताया कि करीब 350 बेंच लगाने के लिए मंगाए गए थे, जिनमें से करीब 10 बेंच पहले से ही टूटे हुए थे, इसलिए उन्हें नहीं लगाया गया. लेकिन जो बेंच लगाए गए, वे भी कुछ ही महीनों में खराब होने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है. सीमेंट में ज्यादा रेत मिलाने और लोहे की छड़ों का सही इस्तेमाल नहीं होने के कारण बेंच कमजोर हो गए हैं. वहीं जानकारों के अनुसार, कंक्रीट की सही तरीके से तराई (क्यूरिंग) नहीं होने से भी इसकी मजबूती कम हो जाती है, जिससे जल्दी दरार पड़ने लगती हैं. इसके अलावा नगर पंचायत द्वारा समय-समय पर निरीक्षण और रखरखाव नहीं किए जाने से भी समस्या बढ़ गयी है. छोटी दरारें समय पर ठीक नहीं होने से बेंच पूरी तरह टूटने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि सरकारी पैसे से किए गए काम में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. इस मामले में पूछे जाने पर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद कोमल भारती ने बताया कि कई जगहों पर उपद्रवी तत्वों के द्वारा सिटिंग बेंच को तोड़ देने का काम किया गया है, जिसकी वजह से परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन