मारपीट के दौरान युवक का हाथ काटने के मामले में तीन लोगों पर मामला दर्ज

मारपीट के दौरान युवक का हाथ काटने के मामले में तीन लोगों पर मामला दर्ज
बाराहाट. थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा पोखर के समीप शुक्रवार की देर रात एक युवक के साथ तीन युवकों ने मारपीट के दौरान धारदार हथियार से उसका हाथ काट दिया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जख्मी युवक को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए बाराहाट अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया है. जहां जख्मी का इलाज चल रहा है. रविवार को भागलपुर मायागंज में इलाजरत युवक के बयान पर इस घटना में शामिल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी की मानें तो जख्मी युवक मो. अंजार ने बताया कि वह शुक्रवार की रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित एक तलाब किनारे पुल पर बैठा हुआ था. इसी दौरान वहां पर लीलावरण गांव के मो. अबू बकर अंसारी के दो बेटे बाइक से पहुंचे जिनमें मो. मुख्तार एवं मो. रियाजुल शामिल था. इसके बाद डाडे गांव निवासी संजय कुमार भी वहां पर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा. जब विरोध किया तो जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर मंदार पर्वत की ओर ले गये. जहां पर तेज धारदार हथियार से उसका एक हाथ काट लिया. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि युवक के साथ मारपीट एवं उसके हाथ काट लिए जाने के मामले को लेकर दिये गये फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




