बिजली चोरी के आरोप में 11 लोगों पर केस

Updated at : 20 Feb 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में 11 लोगों पर केस

बिजली चोरी के आरोप में 11 लोगों पर केस

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बशीपुर गांव में विद्युत विभाग के अधिकारी ने छापेमारी अभियान चलाकर बिजली चोरी करते नौ लोगों को पकड़ा. जिसके बाद कनीय अभियंता अभय रंजन ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर उक्त गांव निवासी अजीत कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, प्रतिमा देवी, रुबी देवी, पचिया देवी, रूपेश कुमार सिंह एवं सुमित्रा देवी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. कनीय अभियंता ने बताया कि सभी व्यक्ति पर पूर्व का बकाया राशि के अलावे बिजली चोरी के मामले में जुर्माना भी लगाया गया है. थाना में दिये गये आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी है. उधर ककवारा फीडर के कनीय अभियंता आदित्य राज ने भी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर बिजली चोरी करते दो व्यक्ति को पकड़ा है. जिसमें पिपरा गांव निवासी सुरेंदर किस्कू एवं ठाकुर राय के विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में सदर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन