बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़ाने के लिए परीक्षार्थियों का आ रहा फर्जी कॉल

Updated at : 21 Mar 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़ाने के लिए परीक्षार्थियों का आ रहा फर्जी कॉल

बोर्ड परीक्षा में नंबर बढ़ाने के लिए परीक्षार्थियों का आ रहा फर्जी कॉल

विज्ञापन

बांका. विगत माह संपन्न हुए मैट्रिक व इंटर बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित होने वाला है. इस बीच बोर्ड परीक्षार्थियों को साइबर अपराधी फर्जी कॉल के माध्यम से नंबर बढ़ाने की पेशकश कर रहा है और इस एवज में राशि की मांग कर रहा है. इस तरह का फर्जी कॉल मोबाईल नंबर 8597916242 से दसवीं की छात्रा कृति कोमल को भी आया, जिसमें साइर ठग ने कहा कि आपका एक विषय में नंबर कम है. यदि नंबर बढ़ाना चाहते हैं तो राशि भेजें. इससे छात्रा काफी डरी सहमी हैॅ. परिजन व जानकारों को जब इस बात की सूचना मिली तो कहा कि यह ठग है जो केवल पैसे की उगाही करना चाहता है. बताया जा रहा है कि ऐसे कॉल कई विद्यार्थियों को आ रहा है. जानकार कहते हैं कि विद्यार्थियों का मोबाईल नंबर का डाटा साइबर ठग के हाथ लग गया है और वह लगातार किसी न किसी को कॉल कर सांझे में लाकर पैसे ऐंठना चाह रहा है. ऐसे फर्जी कॉलर से सावधान रहने की आवश्यकता है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन