बोलेरो के धक्के से तीन वर्षीय बालक जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
बोलेरो के धक्के से तीन वर्षीय बालक जख्मी, रेफर

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर पवई गांव के समीप रविवार की सुबह बोलेरो वाहन की धक्के से सड़क पार कर रहे तीन वर्षीय बालक जख्मी हो गया.

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर पवई गांव के समीप रविवार की सुबह बोलेरो वाहन की धक्के से सड़क पार कर रहे तीन वर्षीय बालक जख्मी हो गया. परिजनों की मदद से जख्मी बालक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर अमित कुमार शर्मा के द्वारा जख्मी पवई गांव निवासी दिलीप मंडल का तीन वर्षीय पुत्र ज्योतिष कुमार का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. अस्पताल में मौजूद जख्मी बालक के परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह बालक सड़क पार कर रहा था तभी अमरपुर से शाहकुंड की ओर जा रहे बोलेरो वाहन ने अनियंत्रित होकर बालक को धक्का मार दिया. मौके से बोलेरो चालक अपनी वाहन लेकर फरार होने में कामयाब हो गया. जख्मी बालक का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में बालक का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन