ePaper

नशा मुक्ति दिवस पर बौंसी एसडीपीओ और थानाध्यक्ष सम्मानित

Updated at : 26 Nov 2024 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
नशा मुक्ति दिवस पर बौंसी एसडीपीओ और थानाध्यक्ष सम्मानित

नशा मुक्ति दिवस पर बौंसी पुलिस अनुमंडल को उत्पाद मंत्री रत्नेश सादा ने अवार्ड देकर सम्मानित किया है.

विज्ञापन

बौंसी. नशा मुक्ति दिवस पर बौंसी पुलिस अनुमंडल को उत्पाद मंत्री रत्नेश सादा ने अवार्ड देकर सम्मानित किया है. मालूम हो कि यह अवार्ड मध निषेध के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए एसडीपीओ कुमारी अर्चना एवं बौसी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को दिया गया. जानकारी हो कि विगत एक वर्षों में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ-साथ तस्कर की गिरफ्तारी बौंसी पुलिस के द्वारा की गयी थी. नशा मुक्ति दिवस पर पटना में यह पुरस्कार पाकर पुलिसकर्मी काफी प्रफुल्लित हैं. मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र, मेडल और गिफ्ट पैक के साथ पुरस्कृत किया है. मालूम हो कि इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे हुए थे. बौंसी पुलिस को सम्मान मिलने के बाद कई लोगों ने फोन कर एसडीपीओ और थानाध्यक्ष को बधाइयां दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन