दोनों ही समुदाय के लोग शांतिपूर्ण मनाएं त्योहार

Updated:
विज्ञापन
दोनों ही समुदाय के लोग शांतिपूर्ण मनाएं त्योहार

ईद और रामनवमी त्योहार को लेकर शुक्रवार को थाना में बीडीओ व थानाध्यक्ष की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

ईद व रामनवमी को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित बाराहाट. ईद और रामनवमी त्योहार को लेकर शुक्रवार को थाना में बीडीओ व थानाध्यक्ष की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान दोनों ही समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारे के बीच त्योहार मनाने की अपील की गयी. इस दौरान किसी भी अप्रिय वारदात से निबटने के लिए पुलिस ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बैठक के दौरान कहा कि हर हाल में त्योहार के मौसम को देखते हुए पुलिस शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है. उन्होंने आमजनों से भी पुलिस को सहयोग करने की अपील की. इस बीच ईद को लेकर खासतौर पर बाराहाट की मस्जिद में नमाज अदायगी को लेकर बरेलवी व देवबंदी के लिए नमाज पढ़ने का समय निर्धारित किया गया है. उसी के तहत दोनों पक्ष शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा करेंगे. तय समय सीमा के अंदर ही दोनों पक्ष शांतिपूर्ण माहौल में अपना नमाज अदा करेंगे. इस मौके पर मो असरार, मो असजद, ओम प्रकाश यादव, सरपंच सोनी सिंह, सुरेश यादव, गौतम कुमार, निजामुद्दीन सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन