तीन दिनों से लापता युवक का शव बरामद

Updated at : 11 Sep 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों से लापता युवक का शव बरामद

परनाथपुर गांव से पिछले तीन दिनों से लापता एक युवक का शव बुधवार की शाम बहियार स्थित उनके बोरिंग घर के समीप से बरामद हुआ है.

विज्ञापन

पिता ने कहा, करंट लगने से हुई है बेटे की मौत पुलिस ने कहा, संदिग्ध है मामला, की जा रही जांच अमरपुर.थाना क्षेत्र के परनाथपुर गांव से पिछले तीन दिनों से लापता एक युवक का शव बुधवार की शाम बहियार स्थित उनके बोरिंग घर के समीप से बरामद हुआ है. मृतक छोटू कुमार (18) के पिता रामचरित्र यादव ने बताया कि उनका पुत्र गत 9 सितंबर को अचानक घर से लापता हो गया था. परिजनों द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गयी. लेकिन कुछ भी पता नहीं चला. गत मंगलवार को थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र को बरामद करने की गुहार लगायी थी. बुधवार की शाम में वह अपने खेत की ओर गये तो वहां झाड़ियों में एक शव देखा. नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि उक्त शव उनके पुत्र का ही था. शव को वहीं छोड़ कर इसकी सूचना देने थाना आ गये. पिता ने पुलिस को बिजली का करेंट लगने से पुत्र की मौत होने की बात बतायी है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, पुअनि सतीश सिंह एवं विक्की कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रती है. हालांकि पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर रही है. फिलवक्त शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. परिजन द्वारा थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन