पुत्री जनने पर महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jun 2024 10:25 PM

विज्ञापन

पुत्री जनने पर मारपीट, घर से निकाला

विज्ञापन

शंभुगंज

थाना क्षेत्र के चमेलीचक गांव में एक महिला को पांच पुत्री जन्म देना इस कदर महंगा पड़ा कि ससुराल में पति, भैसूर, जेठरानी और देवर ही उसके जान के दुश्मन बन गये. महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया. जानकारी के अनुसार गांव के महेश दास के पुत्र अमित दास की शादी 10 वर्ष पूर्व ही मुंगेर जिले के हारपुर गांव निवासी छंगुरी दास की पुत्री कोशिला कुमारी से हुई थी. शादी के बाद महिला ने पांच पुत्री को जन्म दिया. लेकिन पुत्र को जन्म नहीं देने से उसके पति और ससुराल के सदस्यों ने महिलाओं के साथ प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. जिसका विरोध किया तो उसके पति के अलावा भैसूर सियाराम दास और देवर, जेठरानी ने मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया. जिसके बाद पीड़िता पांचों पुत्री कोमल कुमारी, शबनम कुमारी, बंधो कुमारी, संध्या कुमारी व दिपशिखा कुमारी को लेकर अपनी मां आशा देवी के साथ थाना पहुंची और दोषी पर कार्रवाई की मांग की. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायतों को गंभीरता के साथ लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन