सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति जख्मी, रेफर

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति जख्मी, रेफर

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर कुंडा पुल के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपति जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अस्पताल में दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस से जख्मी दंपति को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अमीत कुमार शर्मा ने जख्मी महादेवपुर गांव निवासी राजेश कुमार व उनकी पत्नी रंभा कुमारी का प्राथमिक उपचार किया. वहीं गंभीर रुप से जख्मी राजेश कुमार को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी महिला ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने मायके बांका के सैनचक गांव से अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल महादेवपुर गांव आ रही थी. तभी कुंडा पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गयी. जिससे बाइक सवार दोनों जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन