ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक का कटा हाथ, रेफर

Updated:
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक का कटा हाथ, रेफर

थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ा मोड़ चौक पर मंगलवार को एक हाइवा ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक का हाथ बुरी तरह से कट गया.

विज्ञापन

बाराहाट. थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़ा मोड़ चौक पर मंगलवार को एक हाइवा ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक युवक का हाथ बुरी तरह से कट गया. प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक ट्रक बौंसी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थी, जबकि युवक अपनी बाइक से बाराहाट बाजार जा रहा था. इसी दौरान चौक पर जैसे ही पहुंचा वह ट्रक की चपेट में आ गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. दुर्घटना के बाद लोगों ने जख्मी युवक मो. रुस्तम अंसारी पिता शब्बीर अंसारी ग्राम बड़ी विषहर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया. जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन