अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार सरपंच के भाई की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 11:26 PM
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार सरपंच के भाई की मौत
बांका.सदर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक दुधारी पंचायत के सरपंच संजय सिंह का चचेरा भाई राघवेंद्र सिंह बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक पोखरिया चौक से शासन दुधारी की ओर बाइक से जा रहा था. इसी क्रम में घटना स्थल के समीप अज्ञात पीकअप वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया. इस घटना में बाइक सवार का सिर बुरी तरह से कूचल गया. जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. जहां युवक की शव को देख परिजनों के चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलवक्त परिजन के द्वारा थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










