सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी

थाना क्षेत्र अंतर्गत जबड़ा चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

बौंसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत जबड़ा चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना रविवार की है. युवक की पहचान फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के भीतिया गांव निवासी बलदेव खैरा के पुत्र संजय कुमार खैरा के रूप में की गयी. बताया जाता है कि युवक अपने मोटरसाइकिल से रिश्तेदार के घर हथिया गांव जा रहा था. इसी बीच जबड़ा चौक से करीब 100 मीटर आगे यह दुर्घटना का शिकार हो गया. हालांकि, एक्सीडेंट कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं हो पायी. स्थानीय जयकांत चौधरी के गाड़ी से देव कुमार झा एवं छोटू झा के द्वारा जख्मी युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के द्वारा इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. जख्मी युवक के स्थानीय परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन