बाइक सवार ने पैदल चल रहे राहगीर को मारी ठोकर, दो जख्मी

Updated at : 22 Mar 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार ने पैदल चल रहे राहगीर को मारी ठोकर, दो जख्मी

नवादा- धोरैया मुख्य मार्ग पर जयपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे राहगीर को ठोकर मार दी

विज्ञापन

धोरैया. नवादा- धोरैया मुख्य मार्ग पर जयपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे राहगीर को ठोकर मार दी. घटना में बाइक सवार समेत राहगीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पर एंबुलेंस द्वारा दोनों जख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया. जख्मी की पहचान गंगदौरी गांव निवासी छोटू कुमार तथा सठियारी गांव निवासी रविन्द्र सिंह के रूप में हुई है. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डा. दीपक कुमार ने दोनों जख्मियों का उपचार किया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार छोटू नवादा की तरफ जा रहा था जबकि रविन्द्र धोरैया में काम कर अपने घर सठियारी पैदल जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार छोटू ने जयपुर मोड़ के पास पैदल घर जा रहे रविन्द्र को ठोकर मार दिया. घटना में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गये.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन