सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवती जख्मी, रेफर

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
बौंसी बाजार के दुमका रोड में शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.
बौंसी. बौंसी बाजार के दुमका रोड में शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार धोबनी गांव निवासी अब्दुल रज्जाक की 20 वर्षीय पत्नी हसीना खातून अपने बच्चों के लिए कपड़े की खरीदारी करने आयी थी. भाई शादाब अंसारी के साथ अपने मायके ड़हुआ गांव से बौंसी आयी थी. कपड़े की खरीदारी कर वापस अपने मायके जा रही थी. बौंसी बाजार के दुमका रोड में एचपी गैस एजेंसी के खाली टैंकर को ओवरटेक कर आगे बढ़ाने के चक्कर में उछाल के समीप युवती बाइक से नीचे गिर पड़ी. टैंकर चालक के द्वारा युवती को बचाने का प्रयास किया गया. हालांकि इस दौरान उसके दाहिने हाथ में गंभीर चोटें लग गयी. परिजनों के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर उत्तम कुमार के द्वारा इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. टैंकर चालक झारखंड के कोडरमा निवासी मो. मुस्तफा ने बताया कि पूर्णिया से गैस खाली कर हल्दिया जा रहा था. हालांकि खाली टैंकर को हंसडीहा के समीप एक ढाबा में खड़ी कर बकरीद मनाने घर जाता इसी बीच दुर्घटना हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










