ऑटो से टक्कर में व बाइक चालक गंभीर, भागलपुर रेफर

Updated at : 19 Sep 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो से टक्कर में व बाइक चालक गंभीर, भागलपुर रेफर

ऑटो से टक्कर में व बाइक चालक गंभीर, भागलपुर रेफर

विज्ञापन

गौरइ मोड़ पर हादसा

शंभुगंज शंभुगंज- इंग्लिशमोड़ मुख्य मार्ग पर गौरइ मोड़ के समीप बाइक व ऑटो की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ऑटो भी घटनास्थल पर ही पलट गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी बाइक चालक छोटू कुमार को सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देख उसे भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार गौरइ गांव निवासी विजय यादव का 28 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार सड़क पर ही बाइक चलाना सीख रहा था. इस दौरान मिर्जापुर बाजार आने के बाद पुन: वापस अपने गांव जा रहा था. गौरइ मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से उसकी बाइक टकरा गयी. इस घटना में जहां ऑटो मौके पर ही पलट गया, जिससे ऑटो पर सवार चालक समेत तीन लोग भी जख्मी हो गये. छोटू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो व चालक को पकड़कर लिया है. गंभीर रूप से जख्मी छोटू को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन