ट्रक के धक्के से बाइक चालक जख्मी, रेफर

ट्रक के धक्के से बाइक चालक जख्मी, रेफर
अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर इंग्लिश मोड़ चौक के समीप ट्रक के धक्के से बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार कठैल गांव निवासी विरेंद्र सिंह अमरपुर से बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था. तभी इंग्लिश मोड़ चौक से अपने गांव जाने के क्रम ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया. जिससे बाइक चालक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




