अनियंत्रित बस से कुचलकर बाइक चालक की घटनास्थल पर ही हुई मौत

Updated at : 31 Jan 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित बस से कुचलकर बाइक चालक की घटनास्थल पर ही हुई मौत

अनियंत्रित बस से कुचलकर बाइक चालक की घटनास्थल पर ही हुई मौत

विज्ञापन

-कई टुकड़ों में बंटी मृतक की बाइक, गड्ढे में जा घुसी असंतुलित बस चांदन. चांदन थाना अंतर्गत चांदन-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर जुगड़ी मोड़ के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित बस से कुचलकर बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि मृतक की बाइक कई टुकड़ों में बंट गयी, जबकि बस भी असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी. मृत बाइक चालक की पहचान चांदन थाना अंतर्गत कोरिया पंचायत के बिहारो गांव निवासी बटेश्वर मांझी के 23 वर्षीय पुत्र भरत मांझी के रूप में हुई है. दुर्घटना की सूचना पर चांदन थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव व दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहारो गांव निवासी भरत मांझी बाइक से चांदन बाजार आ रहा था. जुगड़ी मोड़ के समीप देवघर से आ रही हरिओम नामक यात्री बस से बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. उक्त बस बाइक व चालक को रौंदते हुए आगे बढकर गड्ढे में जा घुसी. हालाकि बस पर सवार सभी लोग सुरक्षित रहे. यात्रियों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बस से बाहर निकाला गया. बस का चालक मौके से भाग निकलने में सफल रहा. मृत बाइक चालक की पहचान उसके पॉकेट से बरामद आधार कार्ड से हुई. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार, अपर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, पुअनि धर्मेंद्र कुमार व सअनि चंद्रधारी झा ने शव को कब्जे में लिया. फिर बस व बाइक को भी जब्त कर थाना लाया. पुलिस द्वारा मृत युवक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंचे पीडित परिजनों में घटना को लेकर कोहराम मचा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन