कोरोना की वजह से स्थगित पैक्स चुनाव एक अगस्त को, जानें मतदान नियमाें में क्या हुआ बदलाव...
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Jul 2020 8:10 AM
बांका : वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से स्थगित पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के तहत जारी अधिसूचना के तहत एक अगस्त को चुनाव होना है. साथ ही उसी दिन या दो अगस्त को परिणाम भी घोषित कर दिये जायेंगे. सभी चुनावी प्रक्रिया को सात अगस्त तक खत्म कर देने की बात कही गयी है. वहीं इस जिले में 26 पैक्सों का चुनाव होना है.

Also Read: आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के 43 पदों पर बहाली शुरू, जानें आवेदन की तारिख…
ज्ञात हो कि ये चुनाव अप्रैल माह में ही होना था. परंतु वैश्विक महामारी की कोरोना की वजह से चुनाव को ऐन मौके पर स्थगित करना पड़ गया. वहीं विधानसभा चुनाव से पहले ही पैक्स चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी निर्धारित क्षेत्रों में देखने को मिलेगी. इसके अलावा खास बात यह है कि कोरोना लेकर मतदान किस मापदंड पर कराना उचित होगा, यह भी इस चुनाव से सीखने को मिल सकता है. बहरहाल, विभाग समय पर चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया में जुट गया है.
कोरोना महामारी को देखते हुए मतदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जायेगा. इसे देखते हुए बांका में 450 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाने की रणनीति तय की गयी है. पहले 700 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाया जाता था. अब 450 पर एक मतदान केंद्र होगा. निश्चित रूप से अबकी मतदान केंद्र की संख्या में भी इजाफा संभव है. इसके अलावा मतदान का समय सुबह साढ़े छह बजे से शाम साढ़े चार बजे तक निर्धारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए