ePaper

बिहार के बांका में पुलिस गश्ती गाड़ी देखकर घबराया ड्राइवर तो पलटी पिकअप, खाद के बीच छिपाया शराब का खेप बरामद

Updated at : 05 Jul 2025 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
banka accident today

पलटे वाहन को निकलवाती पुलिस

बिहार के बांका जिले में एक पिकअप वाहन का चालक पुलिस की गश्ती गाड़ी देखकर हड़बड़ाया और असंतुलित होकर गाड़ी पलट गयी. वाहन से शराब का खेप बरामद किया गया.

विज्ञापन

बिहार के बांका में चोरी-छिपे शराब का खेप लेकर जा रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया. पुलिस की गश्ती गाड़ी को देखकर चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया. गाड़ी सड़क किनारे पलट गयी. जब गाड़ी की तलाशी ली गयी तो यूरिया खाद के बीच शराब छिपाया गया था.

ड्राइवर ने देखी पुलिस की गश्ती गाड़ी, असंतुलित होकर पलटा वाहन

बांका जिले में देवघर मुख्य मार्ग पर जमदाहा-जयपुर के बलकनाथ मोड़ के पास पुलिस की गश्ती गाड़ी को देखकर यूरिया खाद लोड पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गया. जब वाहन की तलाशी ली गयी तो गाड़ी के अंदर से 3.75 एमएल की करीब 40 पेटी शराब का खेप बरामद हुआ .

ALSO READ: सीएम नीतीश ने बिहार DGP के साथ की हाई लेवल बैठक, गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच और सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

देवघर से बांका जा रहा था वाहन

बरामद शराब को पुलिस जब्त करके थाना लेकर आयी. जब्त शराब की गिनती में पुलिस जुटी. बता दें कि जब्त किया गया वाहन देवघर से बांका की ओर जा रहा था. इसी दौरान घटनास्थल पर पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा. तेज रफ्तार की वजह से पिकअप वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया.

बोले थानाध्यक्ष

जयपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर से वाहन और विदेशी शराब के खेप को जब्त कर लिया गया है. मौके पर से पिकअप वाहन के चालक और सहचालक भागने में सफल रहा है.पुलिस मामले को जांच कर रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन