Bihar: बांका में नकली कीटनाशक दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, करीब 1 करोड़ की नकली दवा बरामद
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Oct 2024 9:05 PM
Bihar: कृषि विभाग के अधिकारियों ने नकली कीटनाशक नोटिवो दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस छापेमारी में कंपनी से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की नकली दवा बरामद हुई है.
Bihar: बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग के किनारे शहर स्थित पावर ग्रीड के सामने एक मकान में वायर कंपनी के नकली कीटनाशक नोटिवो दवा बनाने वाली फैक्ट्री का कृषि विभाग के अधिकारी ने भंडाफोड़ किया है. इस छापेमारी में कंपनी से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की नकली दवा बरामद हुई है. जांचकर्ता रंजीत कुमार ने नकली कीटनाशक दवा बेचने की शिकायत जिला कृषि पदाधिकारी से की थी. जिसके बाद डीएओ दीपक कुमार के निदेश पर विभाग के तीन सदस्यीय टीम व स्थानीय पुलिस पदाधिकारी के साथ मकान में छापेमारी की. जहां से कंपनी के भारी मात्रा में नकली कीटनाशक दवा का पाकेट के अलावे उपयोग किये जाने वाले रसायन, रेपर व पैकिंग मशीन आदि को बरामद किया है. पुलिस ने फैक्ट्री के संचालक कुंजबिहारी साह को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या-क्या बरामद हुआ
इस संबंध में जांचकर्ता ने बताया कि शहर के करहरिया मोहल्ला शीतला स्थान मंदिर के सामने एक मकान में वायर कंपनियों के ब्रांडनेम से नकली कीटनाशक बनाये जाने की सूचना मिली थी. जिस पर गठित टीम में शामिल सहायक निर्देशक पौधा संरक्षण सुजीत कुमार पाल, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल बैठा के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें फैक्ट्री पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में वायर कंपनी के नेटिवो नामक कीटनाशक दवा भरा करीब 6 हजार 50 पाकेट, खाली रैपर करीब 55 सौ, तीन बोरे में करीब 85 किलो उपयोग किये जाने वाली रसायन एवं पैकिंग मशीन आदि को बरामद किया गया है.
छापेमारी जारी
मैनेजर ने आगे बताया कि दुधारी चौक के समीप स्थित कुशवाहा कृषि केंद्र दुकान में भी छापेमारी कर दस पाकेट दवा को बरामद किया है. जिसमें दुधारी गांव निवासी दुकानदार विदेश्वरी पंजियारा व नकली दवा फैक्ट्री संचालक कुंजबिहारी साह के विरुद्ध सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया. बताया जा रहा है कि नकली कीटनाशक दवा को जिला के अलावे दूसरे जिले में भी धड़ल्ले से सप्लाइ किया जा रहा था. छापेमारी दल में शामिल सहायक निर्देशक पौधा संरक्षण ने बताया है कि जब्त कंपनी के नाम से नकली दवा के एमआरपी के अनुसार करीब एक करोड़ रुपये से अधिक दवा बरामद कर ली गयी है. उधर पूरे मामले में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि रंजीत कुमार के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन पर कॉपी राइट अधिनियम के तहत दो व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जिसमें फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया गया है. जबकि अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: Bihar: दाना तूफान का दिखने लगा असर, ठिठुरन बढ़ी, बारिश से किसानों में छायी निराशा
अब छपरा से गुजरेगी Vande Bharat ट्रेन, बस इतने देर में पहुंच जाएंगे लखनऊ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










