ePaper

Bihar News: कब्र से नरमुंड चुराने वाले की हकीकत से हैरान हैं ग्रामीण, बेहद सीधा बनकर रहता था इमदाद

Updated at : 30 Jan 2025 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
kabristan

भागलपुर में क्षतिग्रस्त कब्र

Bihar News: भागलपुर में कब्रिस्तान से नरमुंड की चोरी करने वाले दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद उनके ग्रामीण हैरान हैं. उन्हें यह यकीन नहीं हो रहा है कि आरोपी ऐसा करते थे.

विज्ञापन

भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड में असरफनगर कब्रिस्तान से नरमुंडों की चोरी करने वाले बांका जिले के दो लोगों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. इस कब्रिस्तान से अबतक आधा दर्जन कब्रों को खोदकर शव के सिर को काटकर चोर ले जा चुके हैं. कब्र खोदकर नरमुंडों की चोरी होने से इलाके में सनसनी फैली हुई थी. वहीं गुप्त सूचना पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो आरोपी पकड़े गए. दोनों की गिरफ्तारी से आरोपियों के गांव के लोग भी हैरान हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि ये दोनों इस तरह का काम कर सकते थे.

मो. इमदाद की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा

मानव अंग तस्करी के आरोप में बांका के बौंसी थाना क्षेत्र के पोरायं गांव निवासी मो. इमदाद की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. मालूम हो इमदाद बौंसी थाना क्षेत्र के पोरायं गांव का रहने वाला है. जिसे भागलपुर जिला के सन्हौला थाना क्षेत्र में एक कब्र से नरमुंड निकालने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

ALSO READ: महाकुंभ भगदड़ में बिहार की एक और युवती की मौत की पुष्टि, बेटी की लाश के पास रोती-बिलखती रही मां

कब्र से नरमुंड निकालकर लैब में बेचता था, जादू टोना करता था

बताया जाता है कि आरोपी कब्र से नरमुंड निकालकर उसे विभिन्न लैब में बेचता था और साथ-साथ जादू टोना करने का काम करता था. सन्हौला गांव के कब्रिस्तान से शव की खोपड़ी उसने निकाल ली थी.24 जनवरी को एक नवजात की लाश गायब होने के बाद गांव में सनसनी फैली. इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा थाना को सूचना दी गयी थी और पुलिस ने तहकीकात आरंभ कर दी थी.

लोग हैरान- सीधा दिखता था आरोपी

हालांकि थाना क्षेत्र के लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि सीधा दिखने वाल आरोपी ऐसा जघन्य अपराध भी कर सकता है. बताया जाता है क्षेत्र में परिवार का भरण पोषण करने के लिए साइकिल रेस करने के साथ-साथ वह जादू टोना का काम करता था. भोले-भाले लोगों को फंसा कर रुपये ऐंठने का भी काम करता था. हालांकि पुलिस के रिकॉर्ड में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है. युवक के पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है. मां भी बीमार रहती है. घटना के बाद से पत्नी एवं बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन