मधुमक्खियों ने 6 लोगों पर किया हमला, सभी घायल

Updated:
विज्ञापन
मधुमक्खियों ने 6 लोगों पर किया हमला, सभी घायल

मधुमक्खियों ने 6 लोगों पर किया हमला, सभी घायल

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मधुमक्खियों ने छह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सहदेव पंडित, मनोज दास, नरेश यादव, रितेश पंडित, आयुष पासवान और आरती देवी अपने-अपने खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान बगल के खेत में गेहूं की कटाई के बाद अवशेषों में आग लगा दी गयी, जिससे तेज धुआं निकलने पर पास के ही खजूर के पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था. धुएं से परेशान होकर मधुमक्खियों का झुंड अचानक उग्र हो गया और खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियां के हमले से सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन पहुंचाया गया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. नील प्रकाश ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और अधिकांश की स्थिति सामान्य है. हालांकि एक को इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन