बौंसी बाजार जाम से बेहाल, थानाध्यक्ष से समाधान की लगायी गुहार
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :05 Apr 2026 8:09 PM (IST)
विज्ञापन

बौंसी बाजार में लगातार बढ़ती जाम की समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है.
विज्ञापन
जाम की समस्या से रोजाना जूझ रहे लोग
बौंसी. बौंसी बाजार में लगातार बढ़ती जाम की समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है. इस गंभीर स्थिति से परेशान होकर व्यवसायी कल्याण समिति, बौंसी के सचिव निप्पू झा ने बौंसी थानाध्यक्ष को आवेदन सौंपते हुए जल्द से जल्द समाधान की मांग की है. आवेदन में बताया गया है कि बौंसी बाजार के मेन चौक पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्कूली बच्चों, यात्रियों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह समस्या अब नगरवासियों के लिए एक बड़ी चिंता बन चुकी है और जनजीवन को प्रभावित कर रही है. समिति सचिव के अनुसार, जाम का मुख्य कारण वाहनों का अनियंत्रित तरीके से सड़क पर खड़ा किया जाना और सड़क किनारे फुटपाथ दुकानों का अतिक्रमण है. इसके अलावा, कई नागरिक भी लापरवाही बरतते हुए अपने वाहन मुख्य सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है. विशेष रूप से बाजार के डैम रोड इलाके में हालात और भी खराब हैं, जहां रोजाना यात्रियों और राहगीरों को लंबी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है. इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि आपात स्थिति में भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. व्यवसायी कल्याण समिति सचिव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष से तत्काल हस्तक्षेप करने और ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि आम जनता को इस समस्या से जल्द राहत मिल सके. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने मामले में जल्द सुधार करने की बात कही है. अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक बौंसी बाजार के लोगों को जाम से निजात मिल पाती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




