बड़वासिनी पैक्स अध्यक्ष ने लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप, शिकायत
Published by :DHIRAJ KUMAR
Published at :05 May 2026 9:54 PM (IST)
विज्ञापन

कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के बड़वासिनी पैक्स अध्यक्ष अशोक प्रसाद यादव ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कटोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है
विज्ञापन
कटोरिया.
कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के बड़वासिनी पैक्स अध्यक्ष अशोक प्रसाद यादव ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कटोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें हिंडोलावरण गांव के सात नामजद व दस-बारह अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में पैक्स अध्यक्ष ने बाइक को लाठी-रॉड से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर देने व मित्र राजेश कुमार यादव के साथ बेरहमी से मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. ढोंढरी गांव निवासी जगरनाथ प्रसाद यादव के पुत्र सह बड़वासिनी पैक्स अध्यक्ष अशोक प्रसाद यादव ने बताया है कि वे अपने मित्र राजेश कुमार यादव ग्राम हिंडोलावरण के साथ कटोरिया बाजार से अपने घर लौट रहे थे. रात्रि करीब साढे सात बजे जब वे अपने मित्र को छोड़ने हिंडोलावरण गांव गए, तो बीच गांव पहुंचने पर सिकंदर यादव सहित अन्य सभी लोगों ने दोनों पर लाठी व रॉड से मारपीट करना शुरू कर दिया. वे बाइक से कूदकर भाग निकले, जिससे जान बच सकी. उक्त लोगों ने मित्र राजेश कुमार यादव को घेर कर मारपीट की. बाइक भी लाठी व रॉड से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया. फिर घटना की जानकारी पर राजेश यादव के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे भीड़ से निकालकर अपने घर ले गए. कटोरिया थाना की पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










