डीएलएड प्रशिक्षुओं का विद्यालय अवलोकन के लिए प्रस्थान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
Published by :DHIRAJ KUMAR
Published at :05 May 2026 10:50 PM (IST)
विज्ञापन

माधवन मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शिवधाम, बौंसी के डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को चार सप्ताह के विद्यालय अवलोकन कार्यक्रम के लिए मंगलवार को प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
विज्ञापन
बौंसी.
माधवन मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शिवधाम, बौंसी के डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को चार सप्ताह के विद्यालय अवलोकन कार्यक्रम के लिए मंगलवार को प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्राचार्य ने कहा कि शिवधाम कैंपस गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है. यहां प्रशिक्षुओं को विभिन्न शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक क्रियाकलापों के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस चार सप्ताह के दौरान प्रशिक्षुओं को विद्यालय अवलोकन पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार करना होगा, जिसमें विद्यालय की सभी गतिविधियों का विवरण शामिल रहेगा. प्रशिक्षुओं को तेतरिया, पंडा टोला पूर्व, सिमरिया सहित अद्वैत मिशन हाई स्कूल, शिवधाम, बौंसी जैसे प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में भेजा गया है, जहां वे शैक्षणिक प्रक्रियाओं का अध्ययन करेंगे. इधर, महाविद्यालय में 28 अप्रैल से संचालित सावधिक आंतरिक परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में चार मई को सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी. प्राचार्य ने बताया कि डीएलएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-27) की सेट-अप परीक्षा छह मई से प्रारंभ होकर 11 मई तक चलेगी. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में हमेशा गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन और प्रशिक्षण गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे प्रशिक्षु संतुष्ट और आत्मविश्वासी बनते हैं. मौके पर प्राध्यापक जयपाल सिंह, उज्ज्वल रंजन, राजीव कुमार दुबे, प्रियंका कुमारी, अनुराग शुक्ला, भानु प्रताप वर्मा, रामबालक कुमार, ब्रह्मदेव यादव व आनंद कुमार दुबे आदि उपस्थित थे. वहीं प्रशिक्षु समूह नेताओं में अभिषेक कुमार शाह, अमित विक्रम और विशाल कुमार की सक्रिय भागीदारी रही. यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी सह डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने दी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










