वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वसूला जुर्माना

Published by :DHIRAJ KUMAR
Published at :05 May 2026 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वसूला जुर्माना

थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया

विज्ञापन

बौंसी.

थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके के प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की. नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को मौके पर ही रोका गया और उनसे जुर्माना वसूला गया. इस कार्रवाई में 21,500 रुपये का चालान काटा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं और सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें.

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन