अमरपुर के बाबा ज्यैष्ठगौरनाथ मंदिर पहुंचे एसपी अमितेश कुमार, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
फोटो- मंदिर परिसर में निरिक्षण करते पुलिस अधीक्षक | Prabhat Khabar Network
बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने अमरपुर स्थित बाबा ज्यैष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने श्रावणी मेले की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया.
Shravani Mela: अमरपुर (बांका). अमरपुर प्रखंड स्थित सुप्रसिद्ध बाबा ज्यैष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर परिसर का सोमवार को बांका पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने श्रावणी मेला के मद्देनजर मंदिर परिसर और कांवरिया पथ पर की गई सुरक्षा एवं सुविधाओं की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की.
बैरिकेडिंग, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में पूजा समितियों द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई अर्घा व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता तथा कंट्रोल रूम का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को लगातार सक्रिय रखने का निर्देश दिया.
कांवरिया पथ पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
एसपी अमितेश कुमार ने कांवरिया पथ का भी निरीक्षण किया. उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, नियमित गश्ती, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया.
श्रद्धालुओं से कतारबद्ध होकर पूजा करने की अपील
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने श्रद्धालुओं से शालीनता बनाए रखते हुए कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना करने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की.
मंदिर समिति के सदस्य भी रहे मौजूद
Shravani Mela: निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष दुर्गा सिंह, सूर्यदेव सिंह, मिथिलेश सिंह, कुंदन सिंह, अंशुमान सिंह सहित पुलिस पदाधिकारी, मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रीतम कुमार
प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










