बौसी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से हो रही शराब सप्लाई का भंडाफोड़

Updated:
विज्ञापन
बौसी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से हो रही शराब सप्लाई का भंडाफोड़

जब्त शराब की जानकारी देते पुलिसकर्मी व गिरफ्तार तस्कर.

Banka Police Action: गुप्त सूचना पर बौसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक से हो रही शराब सप्लाई का भंडाफोड़ किया और 30.720 लीटर शराब बरामद कर जांच शुरू की.

विज्ञापन

बौसी, (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Banka Police Action: बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमा गांव के पास पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की गई है. साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त कर ली गई है.

Banka Police Action: गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के निर्देश पर पुलिस टीम ने नीमा गांव से करीब 500 मीटर उत्तर घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक की जांच शुरू की. इसी दौरान ब्लू रंग की मोटरसाइकिल (BR10AH-0472) को रोका गया, जिसमें तलाशी के दौरान शराब की बड़ी खेप मिली.

तस्कर की पहचान और बरामद शराब

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के नेमआमधुसूदनपुर गांव निवासी स्व. राजेंद्र शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास से 300 एमएल की झारखंड निर्मित देसी मसालेदार शराब की 100 बोतलें और 4 बोतलें विदेशी शराब बरामद की गईं. कुल मिलाकर 30.720 लीटर शराब जब्त की गई.

शराबबंदी कानून के तहत सख्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आरोपी बाइक के माध्यम से शराब की सप्लाई करने जा रहा था. गुप्त सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. साथ ही पुलिस शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़े : बांका में कब मिलेगी गर्मी से राहत? बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अगले 48 घंटे का मौसम

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन