बांका की बहू कुमारी रंजीता बनीं CRPF में डिप्टी कमांडेंट, पदोन्नति से जिले में खुशी की लहर

पदोन्नत्ति के बाद पति व अधिकारी के साथ कुमारी रंजीता.
Banka Daughter-in-law Success Story: बांका जिले के नोनीहारी गांव की बहू कुमारी रंजीता को सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट पद पर पदोन्नति मिली है, जिससे पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है.
बांका से निरंजन कुमार की रिपोर्ट
Banka Daughter-in-law Success Story: बांका जिले के लिए गर्व की खबर है. नगर परिषद क्षेत्र के नोनीहारी गांव की बहू और निर्मल कुमार की पत्नी कुमारी रंजीता को पदोन्नति के बाद अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में डिप्टी कमांडेंट की जिम्मेदारी मिली है. उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, शुभचिंतकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
सीआरपीएफ में मिली बड़ी जिम्मेदारी
कुमारी रंजीता की पदोन्नति के बाद अब वे सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्य करेंगी. वर्तमान में उनकी तैनाती झिरीबाम में है, जहां वे अपनी सेवाएं दे रही हैं.
कविता संग्रह ‘जेंथुला’ का भी हुआ अनावरण
पदोन्नति के अवसर पर शिवा रामा कृष्णा द्वारा कुमारी रंजीता के कविता संग्रह “जेंथुला” का अनावरण भी किया गया. इस दौरान उनकी साहित्यिक प्रतिभा की सराहना की गई.
महिलाओं के संघर्ष पर आधारित है कविता संग्रह
रंजीता का काव्य संग्रह “जेंथुला” बालिकाओं और महिलाओं के जीवन संघर्ष, चुनौतियों और उनके साहस को केंद्र में रखकर लिखा गया है. यह उनकी प्रशासनिक और साहित्यिक दोनों क्षेत्रों में सक्रियता को दर्शाता है.
Banka Daughter-in-law Success Story: शुरू से ही मेधावी रही हैं रंजीता
परिजनों के अनुसार कुमारी रंजीता शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं. उन्होंने जीव विज्ञान विषय में विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया था. इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित सीएसआईआर-नेट परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की.
ये भी पढ़े : आइटी की नौकरी छोड़ अमर ने बांका में उगाये सेब, सात एकड़ बंजर जमीन को बनाया समेकित खेती का मॉडल
पूर्व प्रधानमंत्री की एसपीजी में भी दे चुकी हैं सेवाएं
सीआरपीएफ में अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों से पहले रंजीता देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. यह उनके उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड को दर्शाता है.
परिजनों और शुभचिंतकों ने जताई खुशी
रंजीता की इस उपलब्धि पर उनकी सास भवानी देवी, सेवानिवृत्त विद्युतकर्मी ससुर विश्वनाथ मंडल सहित परिवार के अन्य सदस्यों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
बांका की बेटियों और बहुओं के लिए बनीं प्रेरणा
कुमारी रंजीता की सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, शिक्षा और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उनकी उपलब्धि बांका जिले की बेटियों और बहुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है.
ये भी पढ़ें : बांका में शुरू हुई बिहार की पहली लाह आधारित वाड़ी परियोजना, बदलेगी आदिवासी किसानों की तकदीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










