बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बच्ची के साथ 15 वर्षीय एक किशोर के द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है.
अमरपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बच्ची के साथ 15 वर्षीय एक किशोर के द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची के बड़े पापा ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ खरीदारी करने बाजार गये थे. जहां से घर वापस आने के बाद उनकी भतीजी ने रोते हुए बताया कि वह पड़ोस के घर में कद्दु लाने गयी थी. तभी पड़ोसी किशोर ने अपने घर में जबरन बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनके साथ गलत कार्य करने लगा. बच्ची शोर मचाते हुए वहां से किसी तरह भागकर अपने घर आयी. मामले को लेकर पीड़ित बच्ची के परिजन ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




