12 सितंबर को एनडीए कार्यकर्ताओं का विधानसभा सम्मेलन
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है.
विज्ञापन
पहुंचेंगे राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता
बांका/रजौन. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. आगामी 12 सितंबर को एनडीए के प्रदेश व राज्य स्तरीय कार्यकर्ताओं का आगमन रजौन में होगा. एनडीए की ओर से आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता के पहुंचने की उम्मीद है. इस सम्मेलन में धोरैया विधान सभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है. जदयू मीडिया प्रभारी अंजनी चौधरी ने बताया कि एनडीए के इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ अशोक कुमार, भाजपा नेता सांसद राधामोहन सिंह, ललन सर्राफ उपनेता स.वि.प, विधायक लखेंद्र पासवान, लोजपा(आर) के प्रदेश अध्यक्ष संसदीय बोर्ड हुलास पाण्डेय, रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन आगामी 12 सितंबर को रजौन पहुंचकर अपने-अपने दलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुनावी शंखनाद करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










