11 बोतल शराब के साथ किया गिरफ्तार
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :21 Jan 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन

धनकुंड पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
धोरैया. धनकुंड पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के बबुरा चौक के पास से 11 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे गुप्त सूचना के आलोक में झारखंड के बसंतराय थाना क्षेत्र के रेशंभा गांव निवासी लाल बिहारी यादव उर्फ आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




