असामाजिक तत्वों ने बापू की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष

Updated:
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने बापू की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष

प्रखंड क्षेत्र के शोभानपुर स्थित गांधी आश्रम में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.

विज्ञापन

आश्रम के संचालक ने थाने में लिखित आवेदन देकर दोषियों को चिह्नित कर की कार्रवाई की मांग

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के शोभानपुर स्थित गांधी आश्रम में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इस घटना से ना केवल गांधीवादी विचारधारा को ठेस पहुंची है, बल्कि क्षेत्र के लोगों में भी रोष व्याप्त है. मामले को लेकर आश्रम के संचालक भागलपुर जिले के बाइपास थानाक्षेत्र अंतर्गत बैजानी गांव निवासी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार की सुबह फोन के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि गांधी आश्रम में स्थापित बापू की प्रतिमा को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. सूचना मिलने पर जब वह आश्रम पहुंचा तो देखा कि प्रतिमा का ऊपरी हिस्सा खंडित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि शनिवार की संध्या 12 से 15 वर्ष के तीन-चार अज्ञात लड़कों को आश्रम की ओर जाते हुए देखा गया था. आशंका जतायी जा रही है कि उन्हीं असामाजिक तत्वों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. मामले को लेकर आश्रम के संचालक ने अमरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर असामाजिक तत्वों की पहचान करते हुए उनपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. बीडीओ प्रतीक राज व थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने स्थल पर जाकर मामले की जांच की. बताया कि दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन