आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया अनंत चतुर्दशी व्रत

Updated at : 06 Sep 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया अनंत चतुर्दशी व्रत

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के गांव-गांव में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के गांव-गांव में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया. सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान कर घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना किये. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व अनंत चतुर्दशी या अनंत चौदस के नाम से जाना जाता हैं. इसी दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन होता है और भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष पूजा का विधान हैं. पूजा के बाद श्रद्धालु अपने हाथों में 14 गांठों वाला अनंत सूत्र या रक्षासूत्र बांधते हैं. मान्यता है कि अनंत सूत्र बांधने से सभी कष्टों और बुरे प्रभाव से रक्षा का प्रतीक माना जाता हैं. अनंत भगवान की पूजा कर रहे पंडित दिवाकांत झा ने बताया कि यह पूजा पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ पूरे विधि-विधान से की जाती हैं. अनंत भगवान यानी भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है तथा सभी कष्टों से मुक्ति मिलती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन