बाइक के धक्के से हुये जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
बाइक के धक्के से हुये जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

बाइक के धक्के से हुये जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के डुमरामा हाई स्कूल के समीप गत सोमवार की शाम बाइक के धक्के से हुये जख्मी वृद्ध की मौत मंगलवार की सुबह भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. मृतक गमी साह (65) अमरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का निवासी था. मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की संध्या वृद्ध अपनी पुत्री को बस पर बिठाने के लिए डुमरामा हाई स्कूल के पास गया था. जहां सड़क पार करने के दौरान भागलपुर की ओर से तेजगति से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर वृद्ध को धक्का मार दिया. परिजनों की मदद से जख्मी वृद्ध को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. मायागंज भागलपुर में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतक परिजनों में कोहराम मच गया. भागलपुर में पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके पैतृक आवास पर पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी मृदुल स्वभाव का व्यक्ति था. मृतक अपनी दिव्यांग पत्नी सहित पूरे परिवार का बेहद ख्याल रखता था. मृतक अपने पीछे पत्नी सोनी देवी, दो पुत्र ध्रुव कुमार व सनोज कुमार तथा तीन पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये. वृद्ध की मौत की सूचना मिलने पर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन