सड़क दुर्घटना में वृद्ध राहगीर व बाइक सवार हुए घायल
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :17 Apr 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन

कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर कटोरिया ब्लॉक के सामने शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में वृद्ध राहगीर व बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
विज्ञापन
ट्रेन पकड़ने पैदल स्टेशन जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारा धक्का
कटोरिया. कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर कटोरिया ब्लॉक के सामने शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में वृद्ध राहगीर व बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में राहगीर विलास यादव (65 वर्ष) पिता स्व बंगाली यादव ग्राम असनातरी एवं 40 वर्षीय बाइक सवार अभिषेक सिंह पिता देवेंद्र प्रसाद सिंह ग्राम धर्मपुर थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर शामिल हैं. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार व डा मुकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. जानकारी के अनुसार, मोथाबाड़ी पंचायत के असनातरी गांव निवासी विलास यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रानीगंज जाने को लेकर ट्रेन पकड़ने पैदल कटोरिया स्टेशन जा रहे थे. प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित बाइक के धक्के से विलास यादव जख्मी हो गए. उनके दाहिने पैर की हड्डी में गंभीर चोट लगी है. उन्हें देवघर रेफर किया गया है. वहीं वृद्ध को धक्का लगने के बाद बाइक भी असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे बाइक चालक अभिषेक सिंह भी घायल हो गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




