कुशमाहा में जमीन विवाद में महिला व बच्चों पर हमला, शिकायत दर्ज

Updated:
विज्ञापन
कुशमाहा में जमीन विवाद में महिला व बच्चों पर हमला, शिकायत दर्ज

बौंसी थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में आपसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों को मारपीट का शिकार होना पड़ा.

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में आपसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया, जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों को मारपीट का शिकार होना पड़ा. घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब नौ बजे गांव में पशु बांधने की जगह को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते यह मामूली विवाद बढ़कर झगड़े में तब्दील हो गया. आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की. पीड़िता रिंकी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि विवाद के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और विरोध करने पर उन्हें पीटा गया. इस दौरान उनके दोनों बच्चे, जो बीच-बचाव करने पहुंचे थे, उन्हें भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गयी. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया. पीड़िता के अनुसार, इस घटना में रिंकू देवी के साथ वंशीधर राय, मुंशी राय और रामकृष्ण राय भी शामिल थे. सभी आरोपियों ने मिलकर महिला और उसके बच्चों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की. इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान पीड़िता के गले से मंगलसूत्र छीन लेने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है. मामले को लेकर बौंसी थाना पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. सभी आरोपों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से भी तनातनी की स्थिति बनी हुई थी, जो इस घटना के बाद और बढ़ गयी है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन