बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर पशुपालकों को किया जागरूक
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के देवासी पंचायत अंतर्गत गनौरा गांव में पशु बांझपन निवारण सह पशुपालन जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ.
विज्ञापन
गनौरा गांव में पशु बांझपन निवारण शिविर का हुआ आयोजन
कटोरिया. बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आत्मनिर्भर बिहार के साथ निश्चय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड के देवासी पंचायत अंतर्गत गनौरा गांव में पशु बांझपन निवारण सह पशुपालन जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ. देवासी पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी की पहल पर आयोजित शिविर में काफी संख्या में स्थानीय पशुपालकों ने भाग लिया. साथ ही बांझपन निवारण को लेकर काफी संख्या में पशुओं की स्वास्थ्य जांच हुई. उपचार से संबंधित नि:शुल्क दवाई का वितरण भी किया गया. पशुपालन विभाग के उपस्थित चिकित्सकों व विशेषज्ञों ने बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर आधारभूत व्यवस्था, टीकारण व पशुओं की समुचित देखरेख से संबंधित कई जानकारियां भी दी गयी. इस मौके पर प्रखंड पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी कटोरिया डॉ आनंद प्रकाश, चांदन के डॉ विजय कुमार, डॉ श्वेता कुमारी, पवन कुमार, राकेश कुमार, उदय शर्मा, राकेश सिंह, चंदन कुमार आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










