महादेवपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर अमित ने लगायी जीत का हैट्रिक

Updated:
विज्ञापन
महादेवपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर अमित ने लगायी जीत का हैट्रिक

महादेवपुर पैक्स अध्यक्ष पद पर अमित ने लगायी जीत का हैट्रिक

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के महादेवपुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बुधवार की देर रात तक चली मतगणना में निवर्तमान अध्यक्ष अमित कुमार ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है. इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को करीब 350 मतों से पराजित किया. बुधवार की देर शाम में नगर पंचायत भवन में मतगणना शुरू हुई. पहले राउंड की गिनती से ही निवर्तमान अध्यक्ष अमित कुमार ने बढ़त बनानी शुरू कर दी. उन्हें पहले राउंड में 170 मत मिले. निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुराग आनंद को 137 वोट मिले. दूसरे राउंड में अमित को 178 व अनुराग को 116, तीसरे राउंड में अमित ने 260 वोट प्राप्त किए तो विपक्षी को 100 वोट मिले. अंतिम राउंड में विजेता प्रत्याशी को 192 व विपक्षी को सिर्फ 98 वोट मिले. इस प्रकार निवर्तमान अध्यक्ष को 800 वोट मिले, जबकि अनुराग को 451 वोटों से संतोष करना पड़ा. विजेता प्रत्याशी को निर्वाची पदाधिकारी ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा. उनकी जीत पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है.

B

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन