शंभुगंज में टीसी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, छात्र-छात्राएं परेशान

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :16 Apr 2026 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
शंभुगंज में टीसी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, छात्र-छात्राएं परेशान

शंभुगंज में टीसी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, छात्र-छात्राएं परेशान

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) देने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है, जिससे छात्रों में आक्रोश है. जानकारी के अनुसार, उर्दू मध्य विद्यालय बेलारी के आधा दर्जन छात्र-छात्राओं तमन्ना खातुन, आनिया खातुन सहित अन्य ने बताया कि वे पहली से आठवीं तक इसी विद्यालय में पढ़े. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उच्च विद्यालय में नामांकन हेतु टीसी की जरूरत पड़ी. आरोप है कि विद्यालय के प्रभारी मो जियाउलद्दीन द्वारा टीसी जारी करने के लिए 1500 रुपये की मांग की गयी. छात्राओं के अनुसार, जब उन्होंने यह बात अभिभावकों को बतायी तो उपस्थिति अधूरी होने व कार्यालय खर्च का हवाला दिया गया. छात्र-छात्राएं पिछले पांच दिनों से भीषण गर्मी में विद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बिना पैसे टीसी नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनका नामांकन प्रभावित हो रहा है. छात्रों ने मामले की शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से करने की बात कही है. वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक मो जियाउलद्दीन ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सभी 63 उत्तीर्ण छात्रों को क्रमवार टीसी दिया जा रहा है. प्रभारी बीईओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि टीसी के नाम पर राशि मांगना गलत है. मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन