धोखाधड़ी कर जमीन केवाला कर लेने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के बसमता गांव की प्रति मुर्मू पति मुंशी मुर्मू ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही पंकज कुमार तांती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बेलहर. थाना क्षेत्र के बसमता गांव की प्रति मुर्मू पति मुंशी मुर्मू ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही पंकज कुमार तांती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें 25000 रुपये ठग लेने व पहले धोखाधड़ी से मेरी कीमती जमीन को केवाला कर लेने व इस संबंध में पूछताछ करने पर जाति सूचक गाली-गलौज करने तथा जमीन पर बने घर को खाली करने की धमकी देने का आरोप लगाया है. उसने अपने लिखित बयान में बताया कि उक्त व्यक्ति चार माह पूर्व मेरे घर पर आया और बोला कि तुम्हारी जमीन का दाखिल खारिज कर देंगे. इसमें पैसा लगेगा. जब मैं व्यवस्था कर उसे 25000 रुपये दे दिया तो 2 दिन के बाद उसने कहा कि बांका रजिस्ट्री कचहरी में जाकर तुम लोगों को सपोर्ट करना पड़ेगा तभी तुम्हारा दाखिल खारिज होगा. हम लोगों को बांका रजिस्ट्री कचहरी में फोटो खिंचवाकर व हस्ताक्षर तथा अंगूठा निशान ले लिया. जब कुछ दिन के बाद हमने उससे पूछा कि हम लोगों का दाखिल खारिज कब होगा. तब उसने कहा कि तुम्हारा जमीन हम केवाला करा लिए हैं. अब जल्दी से घर खाली कर दो नहीं तो तुम लोगों को मारपीट कर घर से बाहर कर देंगे. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




