अखंड रामधुन : 501 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
अखंड रामधुन : 501 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करसोप गांव के बिषहरी स्थान पर भादवी पूर्णिमा पर ग्रामीणों के सहयोग से अखंड रामधुन का आयोजन किया जा रहा है

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करसोप गांव के बिषहरी स्थान पर भादवी पूर्णिमा पर ग्रामीणों के सहयोग से अखंड रामधुन का आयोजन किया जा रहा है. इसके पूर्व रविवार की सुबह शंभुगंज बाजार स्थित सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के चंद्रकूप से जल भरकर 501 कन्या और महिलाओं ने ढ़ोल बाजा के साथ सिर पर कलश लिये धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो नारे लगाते हुए कलश शोभायात्रा निकाली. यात्रा शंभुगंज बाजार से होते हुए मुकहरी, केहनीचक गांव से होकर करसोप गांव के बिषहरी स्थान पहुंची. जहां पंडित दीवाकांत झा व आचार्य मनीष कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को स्थापित कराया. जगह-जगह लोगों ने कलश शोभायात्रा पर फूल बरसा कर और धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो के नारे लगाकर उत्साहवर्धन किया. ग्रामीण दिनेश मंडल ने बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से अखंड रामधुन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 24 घंटा का अखंड रामधुन होने के बाद फिर सोमवार को महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन