अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, मुख्य मार्ग को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

बाराहाट बाजार से भेड़ा मोड़ तक प्रशासन ने दूसरे दिन भी भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग से अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाये गये अस्थाई दुकानों को हटा दिया.
प्रतिनिधि बाराहाट. बाराहाट बाजार से भेड़ा मोड़ तक प्रशासन ने दूसरे दिन भी भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग से अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाये गये अस्थाई दुकानों को हटा दिया. इस अभियान में एसडीएम अविनाश कुमार सिंह, एसडीपीओ बौंसी अर्चना कुमारी, बीडीओ गोपाल प्रसाद गुप्ता, बीपीआरओ अवधेश कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर एवं ट्रैफिक डीएसपी एवं भारी पुलिस बलों मौजूद थे. जानकारी हो कि इस मार्ग से फौजदारी बाबा के दरबार में जलार्पण को लेकर सावन माह में डाक कांवरियों का जत्था गुजरता है. इसे लेकर प्रशासन अभी से ही इस मार्ग को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










