गंगदौरी गांव में चला प्रशासन का बुलडोजर
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :21 Jan 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई कार्रवाई
विज्ञापन
आम रास्ता की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त
धोरैया. प्रखंड के गचिया बसबिट्टा पंचायत के गंगदौरी गांव में प्रशासन ने बुधवार को गैर मजरुआ आम रास्ता की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया. बतौर मजिस्ट्रेट अंचलाधिकारी श्रीनिवास कुमार सिंह व बीपीआरओ अनुपम अनुराग के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी के सहारे अतिक्रमित जमीन को खाली कराया गया. अंचलाधिकारी ने बताया कि गंगदौरी गांव निवासी वकील साह द्वारा उच्च न्यायालय में दायर अतिक्रमण वाद के आलोक में रास्ता किस्म की भूमि को खाली करने के लिए अतिक्रमणकारियों को तीन बार नोटिस निर्गत किया गया था. निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी जब अतिक्रमणकारियों ने भूमि खाली नहीं की, तब जिला प्रशासन ने बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया. सीओ ने बताया कि इसी आलोक में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया. करीब डेढ़ दर्जन लोगों के पक्की व कच्ची संरचना को जेसीबी चलाकर हटाया गया. मौके पर आरओ काजल कुमारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे. अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




