तारडीह गांव में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन
तारडीह गांव में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर लेने की एक याचिका पटना हाई कोर्ट में दायर किया था.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में मंगलवार को प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया. सीओ रजनी कुमार के नेतृत्व में गांव के अतिक्रमणकारी राजू साह, मनोज साह, नरेश साह, विजय साह, बबलू साह व भगवान मंडल के मकान को जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया. मौके पर सीओ ने बताया कि तारडीह गांव के विश्वजीत साह ने सरकारी स्थल की कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर लेने की एक याचिका पटना हाई कोर्ट में दायर किया था. जिसपर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के द्वारा अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमणकारियो के चंगुल से मुक्त कराने का आदेश पारित किया गया. हाई कोर्ट के निर्देश पर अंचल सीआई राजेश कुमार झा, अंचल अमीन के अलावा पुलिस बल की मदद से जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमित स्थल को खाली कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन