11 गैस एजेंसियों पर प्रशासन ने की छापेमारी, एलपीजी की नहीं है कमी

Updated:
विज्ञापन
11 गैस एजेंसियों पर प्रशासन ने की छापेमारी, एलपीजी की नहीं है कमी

डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिले के 11 अलग-अलग एलपीजी एजेंसियों पर छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

बांका. डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिले के 11 अलग-अलग एलपीजी एजेंसियों पर छापेमारी की गयी. इसके साथ-साथ 57 महत्वपूर्ण स्थानों, जैसे होटल एवं रेस्टोरेंट, में भी सघन जांच अभियान चलाया गया. गैस वितरण की जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 3216 उपभोक्ताओं द्वारा गैस बुकिंग करायी गयी है, जबकि 5167 उपभोक्ताओं को गैस का वितरण किया गया. जिला नियंत्रण कक्ष में कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका त्वरित निराकरण कर दिया गया है. साथ ही आम लोगों से अपील की गयी है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि प्राप्त शिकायतों के आधार पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गैस की कालाबाजारी व अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. पूर्व में भी ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा कार्रवाई के तहत तीन गैस सिलिंडर जब्त किए गए थे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए आम उपभोक्ता अनावश्यक (पैनिक) बुकिंग से बचें. घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं वाणिज्यिक (कमर्शियल) कार्यों में न हो, इसे सुनिश्चित करने हेतु विशेष निगरानी रखी जा रही है. जांच के दौरान घरेलू एवं वाणिज्यिक गैस के दुरुपयोग पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. डीएम स्वयं गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी रख रहे हैं तथा समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन